फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में अचानक बजा बैंक का सायरन, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। एसबीआई पनवाड़ी शाखा में बुधवार की रात अचानक सायरन बजने से हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने बैंक कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर बैंक खुलवाया और गहनता से जांच की। जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते फायर अलार्म बजने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनवाड़ी दीपक कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ सरकारी जीप से गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि भारतीय स्टेट बैंक पनवाड़ी का सायरन अचानक बजने लगा है। सूचना पर थानाध्यक्ष व यूपी 112 पुलिस बैंक पहुंची। बैंक के आसपास चेकिंग करने के बाद बैंक कर्मियों से संपर्क किया। कर्मचारियों के पहुंचने के बाद बैंक को खोलकर परिसर की गहनता से जांच की गई तो सभी ताले बंद मिले।
जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट होने से फायर अलार्म बजने लगे थे। इसे बैंक कर्मचारी द्वारा बंद किया गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में बैंक के मुख्य दरवाजे को बंद कराया गया। तब सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें