बेलाताल (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे सीएचसी जैतपुर लाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बता दें कि ग्राम पंचायत अधिकारी सविता साहू का किसी कार्य के भुगतान को लेकर कमालपुरा ग्राम प्रधान से विवाद हो गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गाली गलौज कर दी। बहस होने से ग्रामविकास अधिकारी सविता साहू को अचानक अटैक आ गया और सीने में तेज दर्द होने लगा।
जिससे ब्लॉक के कर्मचारी सकते में आ गए। बीडीओ राहुल पांडेय ने आनन फानन में उन्हें सीएचसी जैतपुर पहुंचाया जहां हालात नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि ग्राम कमालपुरा ग्राम प्रधान मनोज राजपूत द्वारा सीसी सड़को का भुगतान कराने को लेकर अनावश्यक दबाब बनाया गया।
सड़कों का सत्यापन करने के बाद भुगतान करने की बात सुनकर ग्राम प्रधान मनोज कुमार राजपूत द्वारा अभद्रता कर गाली गलौज करने लगे।