फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला

विज्ञापन
आल्हा चौक में सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकते कार्यकर्ता। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखित पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व को इस्लामी आतंकवादी संगठन से तुलना करने और धार्मिक उन्माद फैलाने से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शहर के आल्हा चौक में सलमान खुर्शीद का पुतला फूंककर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंप पुस्तक को बैन करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विजय तिवारी के नेतृत्व में सलमान खुर्शीद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। बताया कि सलमान की पुस्तक में सुनियोजित तरीके से हिंदू धर्म को बदनाम करने, हिंदुओं को धार्मिक आस्था को क्षति पहुंचाते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास है।
ऐसे में पुस्तक को तत्काल प्रतिबंधित करते हुए दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अंकित राजपूत, योगेश चतुर्वेदी, अनिल राठौर, सुरेंद्र सिंह, धीरज गुप्ता, प्रभात तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें