महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में रेलवे पुल के पास तेज कार आगे जा रही पिकअप से टकरा गई। कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
शहर के शेखूनगर निवासी नौशाद (40) पत्नी रजिया (35), साबिया पत्नी शरीफ व शराफत के साथ कार से एक कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर गए थे। शाम को लौटते समय हाईवे में रेलवे पुल के पास आगे जा रही पिकअप गाड़ी के चालक ने सड़क पर एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रही कार पिकअप से टकरा गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां नौशाद की मौत हो गई, जबकि रजिया व साबिया की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। (संवाद)