महोबा। बजट के अभाव में डायलिसिस यूनिट का निर्माण कार्य रुक गया है।
जिला अस्पताल में किडनी के मरीजों को सुविधाएं देने के लिए डायलिसिस यूनिट स्थापित की जा रही है। जिसका निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद बांदा द्वारा किया जा रहा है। यूनिट का 56 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए 14 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसमें स्टाफ कक्ष, डायलिसिस रूम व अन्य कक्ष भी बनाए जा रहे हैं। भवन में अभी खिड़की दरवाजे, पेंटिंग आदि कार्य बाकी रह गए हैं।
डायलिसिस यूनिट के निर्माण लिए 56 लाख रुपये के सापेक्ष 14 लाख रुपया अवमुक्त किया गया। जिससे निर्माण अधूरा पड़ा है। शासन को पत्र लिखा गया है। बजट आने पर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल