फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य चिकित्सालय नहीं बैठते डॉक्टर, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
अस्पताल में खाली पड़ी प्रभारी चिकित्सक की कुर्सी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोहनियां स्थित जन आरोग्य चिकित्सालय डाक्टर की तैनाती तो है लेकिन वह अस्पताल में नहीं बैठते है।
विज्ञापन

इस केंद्र से कोहनियां, धरवार, लीलवा, टपरन, मरवाड़ी, टिकरिया, बीहट समेत करीब 15 गांवों के लोग जुड़े हैं। चिकित्सक के न आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार को जन आरोग्य चिकित्सालय कोहनियां में डॉ प्रशांत दीक्षित की कुर्सी खाली पड़ी है। फार्मासिस्ट चंद्रशेखर ने बताया कि वह आज अवकाश पर हैं। अस्पताल में वार्ड ब्वाय मौजूद मिला।
विज्ञापन

ग्रामीण दयाराम, धर्मदास तिवारी, मानवेंद्र, राहुल, हरनारायण ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डॉ प्रशांत कई दिन नदारत रहते हैं। वह झांसी में भी प्रैक्टिस करते हैं। वहीं डॉक्टर प्रशांत दीक्षित का कहना है कि कई बार स्वास्थ्य कार्यक्रमों में ड्यूटी लगा दी जाती है। जिससे उस समय मौजूद नहीं होते हैं।
विज्ञापन

कोहनियां में तैनात चिकित्सक को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मनोज कांत सिन्हा, सीेएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें