श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के चितइयन गांव निवासी उत्तम यादव (60) मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। जिससे वह अचेत होकर गिर गया।
आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन पीएचसी श्रीनगर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई रूप सिंह ने बताया कि उत्तम को अटैक आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।