फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में हो रहे घटिया सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के किल्हौवा गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जा रहे सीसी निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने से ग्रामीण भड़क उठे। रात के समय सड़क निर्माण कराए जाने पर पहुंचे ग्रामीण व किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने काम बंद करा दिया। ठेकेदार के विरोध करने पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करते हुए खंड विकास अधिकारी को सूचना दी। बीडीओ ने गुणवत्ता जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

किल्हौवा गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से नौ लाख लागत से 200 मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार दिन की बजाय रात में सीसी सड़क का निर्माण करा रहा है। घटिया निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ राहुल पांडे को दी लेकिन काम बंद नहीं हुआ। मामले की जानकारी किसान यूनियन को होने पर शनिवार की रात यूनियन की किरण पाठक, अखिलेश रावत, ग्रामीण इंद्रपाल, रामसिंह, रजनी, वजीर, संतोष, बृजेंद्र, पप्पू आदि ने मौके पर पहुंच घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ठेकेदार के विरोध करने पर ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया।
ग्रामीणों ने आरोप है कि मिट्टी के ऊपर सीधे सीसी डाली जा रही है, जो बनते ही उखड़ने लगी है। मामले की सूचना बीडीओ को दी गई।
बीडीओ का कहना है कि सड़क गुणवत्ता की जांच के लिए अवर अभियंता व ज्वाइंट बीडीओ के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। यदि सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी मिलती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोबारा सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें