फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की चार वेशकीमती मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के नेकपुरा गांव में सोमवार को दिनदहाड़े प्राचीन रामजानकी मंदिर से कीमती चार मूर्तियां चोरी हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मंदिर का ताला बदला मिलने से चोरी की घटना में गांव के ही किसी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

नेकपुरा गांव में रामजानकी का प्राचीन मंदिर स्थापित है। जहां सुबह-शाम ग्रामीण पूर्जा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। गांव के ही संदीप दीक्षित मंदिर के पुजारी है और उन्हीं के पास चाबी रहती थी। सोमवार की सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए। दिनदहाड़े चोरों ने मंदिर में स्थापित अष्टधातु की राम, जानकी, लक्ष्मण व लड्डू गोपाल की मूर्तियां चोरी कर ली। दोपहर के समय जब पुजारी मंदिर पहुंचा तो दूसरा ताला लगा देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवआसरे, चौकी प्रभारी तनवीर अहमद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। मंदिर से सभी चारों मूर्तियां गायब मिली। पुलिस ने ग्रामीणों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। मूर्ति चोरी के बाद दूसरा ताला लगाए जाने से गांव के ही किसी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर 200 वर्ष पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें