कुलपहाड़ (महोबा)। जिले की कुलपहाड़ तहसील में चकबंदी में हुई अनियमितताओं को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन का 52 दिनों से चल रहा अनशन समाप्त हो गया। एडीएम वित्त आर एस वर्मा ने अनशन स्थल पहुंच कर अनशन का समापन करवाया व अनशनकारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर चकबंदी की सभी समस्याओं का निदान नही करवाया गया तो किसान यूनियन दोबारा धरना प्रदर्शन ,चक्का जाम घेराव आदि आंदोलन करेगा जिसकी जिमेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस मौके पर बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश सचिव अखिलेश रावत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा किरण पाठक, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शुक्ला, व प्रदेश संगठन मंत्री बालाजी अन्य पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।