फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के समीप अतिक्रमण पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सदर तहसील के समीप संकट मोचन हनुमान मंदिर के आसपास सब्जी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से नाराज लोगों ने सदर तहसील पहुंच प्रदर्शन किया और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। महिला दुकानदार के अतिक्रमण पर एसडीएम ने उसे तलब कर ठेलियां हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के भक्त विष्णुरात चतुर्वेदी, चित्तर सिंह, राजबहादुर मिश्रा, नंदराम सोनी, अमरचंद्र विश्वकर्मा, संतोष द्विवेदी आदि ने एसडीएम मोहम्मद अवेश को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि मंदिर के बाईं ओर महिला दुकानदार ने सब्जी की तीन-तीन ठेलियां टंकियों के सामने व मुख्य सड़क पर लगा रखीं है।
जिससे आने वाले भक्तों को दिक्कत होती है। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने महिला को तलब किया। बातचीत के बाद एसडीएम ने मुख्य सड़क व मंदिर के पास से ठेलियां हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें