फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ के पेड़ में लगी आग, दो घंटे ठप रहा यातायात

विज्ञापन
पेड़ काटने से सड़क पर लगा जाम। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर-कुलपहाड़ मार्ग पर घुसयाना मुहाल के पास सोमवार सुबह एक महुआ के पेड़ में आग लगने से अफरातफरी रही। करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। बाद में जेसीबी मशीन से पेड़ की डालों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सड़क किनारे एक महुआ के पेड़ में सुबह लगभग दस बजे आग लग गई। लोगों में चर्चा रही कि किसी ने जानबूझकर पेड़ में आग लगा दिया। आग की लपटें देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों, राहगीरों ने फायर ब्रिगेड व वन विभाग को सूचना दी।
दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आसपास खड़ी सूखी फसलों को बचाने के लिए जलते पेड़ को वन विभाग ने कटर मशीन से काटकर सड़क पर गिरा दिया।
पेड़ सड़क में गिरने से करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। जेसीबी मशीन से पेड़ की डालों को सड़क से हटा देने पर यातायात सुचारु हो सका।
पेड़ में आग लगने से सड़क की ओर पेड़ झुक गया। उसके करीब से कुछ यात्री जान जोखिम में डालकर निकलते रहे। बहुत से वाहन चालक दूर खड़े होकर पेड़ में लगी आग को देखते रहे। वह मार्ग से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन

आग की सूचना पाकर दो फायर बिग्रेड मशीनों ने आग पर काबू पाया। वन विभाग की ओर से फसलों को बचाने के लिए उसे काटकर सड़क की तरफ गिराया गया, जिससे दो से चार बजे तक यातायात ठप रहा। इससे राहगीरों को आठ किलोमीटर का चक्कर काट कर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें