फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिले अन्ना गोवंश तो होगी एफआईआर : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मुख्य विकास अधिकारी ने सड़कों पर अन्ना गोवंश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी डा. हरिचरण ने सड़कों पर अन्ना गोवंशों की शिकायतों पर हमीरपुर चुंगी से लेकर खन्ना तक भ्रमण किया। सड़कों पर कई गोवंश छुट्टा मिले। ग्राम पंचायत मोचीपुरा, महोबा- कबरई मार्ग, चिरारा, खन्ना मार्ग पर गोवंश सड़कों पर घूमते दिखे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सौरभ पांडेय को निर्देशित किया गया कि गोवंश को कान्हा गोशाला में संरक्षित कराएं। उन्होंने अलीपुरा में अस्थाई गोशाला बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने अधिशासी अधिकारी व ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को एक दिन में अन्ना गोवंश को गोशालाओं में बंद कराए अन्यथा दोबारा निरीक्षण पर अन्ना गोवंश मिले तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें