फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर फसलों मे उर्वरक का प्रयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/ बेलाताल। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक का प्रयोग करें। यह बात गन्ना विकास निदेशालय, लखनऊ के निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत कृषक प्रक्षेत्रों पर लगाई गई समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन का निरीक्षण करने के दौरान कही।
विज्ञापन

निदेशक ने बेलाताल, बेरी, लमौरा में भ्रमण किया। जिसमें कृषकों द्वारा लगाई गई फसल मटर (प्रजाति: आईपीएफडी 12-2), चना (प्रजाति: जेजी-12), सरसों (प्रजाति: गिरिराज) के निरीक्षण के दौरान संतुष्टि जाहिर की। साथ ही उन्होंने तिलहन एवं दलहनी फसलों की बुंदेलखंड के लिए अधिक पैदावार देने वाली उन्नतिशील प्रजातियों को लगाने पर बल दिया। कृषकों को कृषि आधारित नई तकनीकी को अपनाकर खेती करने की सलाह दी।
कृषकों को जानकारी देते हुए केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद ने बताया कि किसान भाई समय से रबी फसलों की बुवाई करें। केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ. गौरव द्वारा मटर, चना व सरसों के प्रकार तथा उनकी वैज्ञानिक ढंग से खेती की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक विनोद कुमार, कमलेश नायक, राधे अग्रवाल, मुन्नी लाल, स्वामी प्रसाद सहित कुल 22 कृषक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। उप प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास के साथ ग्राम बरा बिलखी श्रीनगर एवं सिजहरी की पौधशालाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जंगलों में जाकर गड्ढा खोदाई कार्य को देखा। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास एवं डिप्टी रेंजर चंद्र प्रकाश वर्मा को निर्देश दिए कि जुलाई माह में होने वाले पौधरोपण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें