फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई के मना करने पर पिता ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। तेलीपहाड़ी गांव में पत्नी व मां से मारपीट करने के बाद चाकू मारकर आत्महत्या कर लेने वाले युवक का अंतिम संस्कार 30 घंटे बाद हो सका। अंतिम संस्कार के दौरान छोटे भाई ने मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया तब पिता ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के तेलीपहाड़ी गांव निवासी नागराज नशे का लती था। 19 मार्च की रात पत्नी व मां से एक हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर दोनों से मारपीट की। इसके बाद खुद अपने पेट में चाकू मार लिया। बाद में उसकी मौत हो गई।
अहमदाबाद में रह रहे पिता धर्मजीत व छोटे भाई को सूचना दी गई। रविवार देर रात पिता व भाई घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 30 घंटे तक शव घर पर ही पड़ा रहा। उसके नशेड़ी होने और ग्रामीणों के साथ गाली गलौज के चलते अंतिम संस्कार में गिनेचुने ग्रामीण ही शामिल हुए।
किसानों को कराया शैक्षणिक भ्रमण
महोबा। अरुणोदय संस्थान की ओर से किसानों को ब्लॉक जैतपुर के पान अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इसमें सृजन इंडिया नई दिल्ली का सहयोग रहा। किसानों को योजनाओं की जानकारी व पपीते की खेती के गुर सिखाए गए। परियोजना समन्वयक रामकुमार ने बताया कि किसान फलदार पौधे लगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इस मौके पर कालका प्रसाद, कविता, ज्योति, मलखान समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें