फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद का संकट: किसानों ने कुलपहाड़ - नौगांव मार्ग किया जाम

विज्ञापन
हाइवे पर नारेबाजी करते किसान व यूनियन के सदस्य। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। खाद की समस्या को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पाठक के नेतृत्व में किसानों ने कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर बाईपास पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया की खतौनी आधार कार्ड दो दिन से जमा होने के बाद भी केंद्र प्रभारी द्वारा खाद उपलब्ध नहीं कराई गई। खाद न मिलने से किसान यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पाठक ने केंद्र प्रभारी की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। किसानों के साथ सुबह 10 बजे मुख्य मार्ग के बाईपास रोड पर जाम लगा दिया। आधा घंटे तक जाम लगने के बाद चौकी चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने किसानों को खाद वितरण कराने का किसानों को आश्वासन दिया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
इनसेट
किसानों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस के छूटे पसीने
कुलपहाड़(महोबा)। नगर के किसान सेवा सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर किसानों में भारी अफरा तफरी मची रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर किया। कोतवाली प्रभारी इंचार्ज देवेन्द्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को लाइन में खड़ा कर खाद वितरण का कार्य शुरू कराया गया। हालांकि किसानों को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं को-ऑपरेटिव सोसाइटी कुलपहाड़ में सुबह से 2 सैकड़ा किसान लाइन लगाए खड़े हैं 11:15 बजे तक सोसाइटी का सचिव नहीं आए। (संवाद)
विज्ञापन

पांच बजे से लाइन में लग गए किसान
पनवाड़ी (महोबा)। सहकारी समिति देवगनपुरा में एक सप्ताह बाद पहुंची। सबसे पहले खाद पान के लिए किसान सुबह पांच बजे से लाइन में लग गए। केन्द्र में 500 बोरी खाद की उपलब्धता में एक हजार से ज्यादा लोग लेने पहुंचे। किसान केशव,राजा,अयूब पठान,जगदीश,आदि किसानों ने बताया के सुबह पांच बजे समिति में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें