फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के बैंदों गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। मृतक के भाई ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के कोटरा गांव निवासी मलखान (30) गुरुवार को खाद लेने के लिए सहकारी समिति बैंदों गया था। रात में उसके घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। शुक्रवार की सुबह मलखान का शव बैंदों गांव के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के सिर में गंभीर चोटों के निशान होने पर परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। मृतक के भाई प्रहलाद ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई पांच हजार रुपये लेकर खाद लेने गया था। गांव के ही तीन लोगों ने योजनाबद्घ तरीके से लाठी-डंडों व लोहे की राड से पीटकर हत्या कर दी। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें