फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भटीपुरा निवासी कपिल मिश्रा गुरुवार की देर शाम घर पर था। तभी एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने दौड़े भाई विपुल व मां को भी पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वैभव यादव, जवाहर यादव, सत्यम, मुन्ना व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

थाना कबरई के छानी गांव में परिजनों की मारपीट से घायल महिला मासूम बच्चे के साथ किसी तरह जिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान वह अचेत हो गई। मां के अचेत होने पर बच्चा रोता-बिलखता रहा। बाद में कर्मचारियों ने महिला का इलाज शुरु किया।
छानी गांव निवासी सुनीता (36) का घर पर विवाद हो गया। शराब के नशे में परिजनों ने उसकी मारपीट कर दी। घायल अवस्था में महिला अपने छह वर्ष के मासूम बेटे अंकित के साथ जिला अस्पताल पहुंची और अचेत हो गई। मासूम ने रो-रोकर पूरी घटना बताई। अस्पताल कर्मियों ने महिला का इलाज शुरु करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें