फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह किसी पत्रावली को रोका तो होगी कार्रवाई- एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कर्मचारी समय से कार्यालय आएं और अपने दैनिक कार्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। बेवजह किसी भी पत्रावली को रोका न जाएं। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात पुलिस अधीक्षक ने शाखाओं के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

एसपी सुधा सिंह ने गुरुवार को प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, वाचक कार्यालय, सीओ सिटी कार्यालय, अपराध शाखा, जन सूचना प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, महिला सहायता प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस सहित सभी शाखाओं के अभिलेख चेक किए। उन्होंने शाखाओं में नियुक्त प्रत्येक कर्मचारी से उनको आवंटित कार्यों की समीक्षा की। कुछ कार्यालयों के मरम्मतीकरण कार्य के लिए निर्देश दिए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय, प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह, एसपी वाचक राघवेंद्र सिंह सहित सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें