फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से मड़ाई के लिए रखी आठ बीघा मटर की फसल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बचेवरा मौजा में मड़ाई के लिए रखी आठ बीघा की मटर की फसल आग से राख हो गई। किसान को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पड़ोसी पर जानबूझकर फसल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंद्रहटा गांव निवासी करन अनुरागी की आठ बीघा भूमि बचेवरा मौजा में है। जिसमें किसान ने मटर की फसल बोई थी। फसल पककर तैयार हो जाने पर उसे मड़ाई के लिए एक स्थान पर एकत्र किया गया था। शुक्रवार की सुबह किसान फसल की मड़ाई के लिए थ्रेसर लेने गया था। लौटने पर फसल धूं-धूंकर जलती मिली। घटना की सूचना दमकल को दी गई। आसपास के किसानों ने कुओं से पंपिंग मशीन लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो गई।
पीड़ित ने थाना अजनर में पड़ोसी पर जानबूझकर फसल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर यूपी 112 पुलिस गई थी। जिस व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है, उसे हिरासत में लेेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें