महोबा। कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल 23 अगस्त से और एक से पांचवीं तक के स्कूल एक सितंबर से खोले जाने की तैयारी है। शासन द्वारा जारी आदेश के पालन के लिए बीएसए सूर्यभान ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि पठन-पाठन प्रारंभ किए जाने से पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित किया जाए।
विद्यालय कैंपस परिसर को साफ-सफाई कराकर सैनिटाइज कराया जाए। प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य विभाग केे चिकित्सकीय स्टाफ से समन्वय स्थापित कर मेडिकल सपोर्ट सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय के रसोइया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एवं अभिभावकों का शत प्रतिशत टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। (संवाद)