फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की चौखट पहुंच मां-बेटी ने मांगा तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के महेबा गांव निवासी नीलम कुशवाहा ने अपनी मां के साथ डीएम मनोज कुमार की चौखट पहुंच पति से प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तलाक दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मां ने भी पति से तंग होकर न्याय व तलाक की मांग की है। नीलम कुशवाहा ने बताया कि 11 दिसंबर 2021 को सामूहिक विवाह सम्मेलन में उसका विवाह अयोध्या प्रसाद के साथ गया था।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
पुत्री के साथ मां ने भी पति जगराम कुशवाहा से तलाक दिलाए जाने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें