फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, मरीज रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय मेले आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सीएचसी पनवाड़ी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में अव्यवस्थाओं के चलते मरीज परेशान रहे। मेले का आयोजन 10 से 4 बजे तक होना था जो समय से पहले दो बजे ही स्टाल में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी पनवाड़ी में देर से 11 बजे ब्लॉक प्रमुख अंजना अनुरागी व सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने शुभारंभ किया। वही दो बजे तक मेले के स्टाल सिमट गए। मेले दन्त विभाग, नेत्र विभाग, बालरोग ,होम्योपैथी, आयुष विभाग, संचारी रोग,एवं अन्य चिकित्सा सम्बंधी बीमारियों के लिए टेबल लगाई गईं। विषय विशेषज्ञ डॉक्टर नजर नहीं आए। मेले में नाक, कान, गला ,हड्डी, संबंधी मरीज लौट गए क्योंकि इनके डॉक्टर मौजूद नहीं थे। डॉ. वी.के सिंह चौहान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोबा, डॉ केपी सिंह चिकित्सा अधिकारी पनवाड़ी, डॉ एस एन सिंह, डॉ आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें