फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। कोतवाली चरखारी के सबुुआ गांव में 20 अप्रैल को मासूम बेटे का गला घोंटने के बाद महिला के फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार किया है जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सबुआ गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी सपना 20 अप्रैल को घर पर अकेली थी। तभी उसने अपने दो वर्ष के मासूम बेटे बाबू का गला घोंटने के बाद फांसी लगा ली थी। मृतका के पिता शत्रुघ्न ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। तहरीर में सात लोगों पर पुत्री को प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाने की बात कही थी। पुलिस ने दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी पति रविंद्र यादव व ससुर किशोरी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें