फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है जिनकों भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल में 24 घंटे में 10 बच्चे भर्ती हुए हैं। ओपीडी में दिखाने के लिए मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

मौसम के उतार चढ़ाव से जिला अस्पताल में रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को 750 मरीज ओपीडी में दिखाने पहुंचें। जिनको उपचारित किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि शाह पहाड़ी निवासी दु्यंत (15) पुत्र नंदराम, वहीं शहर के शुक्लापुरा मोहल्ला निवासी खुशी (05) पुत्री कमाल में डेंगू की पुष्टि हुई है जिनको भर्ती कर उपचारित किया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल में 24 घंटे में 10 मरीज भर्ती हुए हैं जिसमें तीन मरीज निमोनिया के हैं। इसके अलावा अन्य बच्चे बुखार से पीड़ित हैं जिनको भर्ती कर उपचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें