फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आठ दिन से लापता किसान का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के बगवाहा में आठ दिन से लापता किसान का शव पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक के भाई ने अतिवर्षा से फसल बर्बाद होने पर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

बगवाहा निवासी कालीचरण (40) चार बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। एक अक्तूबर को वह घर से लापता हो गया। बुधवार की शाम कालीचरण का शव गांव के बाहर नाले के पास लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला।
मृतक के भाई मंगल ने बताया कि खेत में बोई गई उड़द-मूंंग की फसल बारिश से बर्बाद हो गई थी। इससे भाई परेशान रहता था। साहूकारों का कुछ कर्ज भी था।
उधर, कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अर्जुन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में किसान के फंदा लगाने का तथ्य सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें