फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 16 घंटे गुल रही 42 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कस्बा श्रीनगर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे शुक्रवार की रात दस बजे से कस्बा समेत 42 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 16 घंटे तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

श्रीनगर पावर हाउस से 42 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार की रात तेज हवाओं के साथ बारिश होने से श्रीनगर पावर हाउस के लिए निकली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे श्रीनगर, भंडरा, पिपरामाफ, अतरारमाफ, फुटेरा, बिलखी, लुहेड़ी, कैमाहा, ननौरा, बिलरही, ज्योरइया, ढिकवाहा, डिगरिया, सिजवाहा, सिजहरी समेत पावर हाउस से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली कर्मचारी 16 घंटे बाद भी लाइन में फाल्ट नहीं ढूंढ सके। जिससे शनिवार की सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। दोपहर करीब दो बजे फाल्ट मिलने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि तीन दिन लगातार हो रही बारिश से लाइन में फाल्ट हुआ है। शनिवार की दोपहर मौसम खुलने पर करीब दो बजे लाइन दुरुस्त हो सकी।
विज्ञापन

आंधी व बारिश से गिरे खंभे, ठप रही बिजली
बेलाताल। तेज आंधी व बारिश से कस्बा बेलाताल में दो स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए तो कई जगह पेड़ टूटने से आवागमन प्रभावित रहा। कस्बा बेलाताल में पूरी रात बिजली गुल रही। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते नयापुरा व बजरिया में बिजली के खंभे गिरे। आपूर्ति न होने के चलते सरकारी राशन विक्रेताओं की ई-पॉस मशीनें चार्ज नहीं हो सकी। जिससे कस्बे की अधिकांश राशन दुकानों में कुछ देर राशन वितरण के बाद बंद कर दिया गया। जिससे कार्डधारक बैरंग लौट गए। अवर अभियंता हरगोविंद ने बताया कि पेड़ की डालियां टूटने से खंभे क्षतिग्रस्त हुए। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें