फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल

Sat, 10 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुंगिरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडे चलने से महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर  घायलों को डाक्टरी परीक्षण के सीएचसी पहुंचाया। ग्राम सुंगिरा निवासी हरप्रसाद का परिवार के ही परसुराम
विज्ञापन


से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों में एक बार फिर कहासुनी हो गई। मामला गाली गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। लाठी डंडे लिए दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिससे एक पक्ष से हरप्रसाद, हरीसिंह, संतोष पुत्रगण गुंदा व ठाकुरदास पुत्र घनश्याम जबकि दूसरे पक्ष से परशुराम पुत्र पंचा, दीक्षा पुत्री

प्रकाशचंद्र, जशोदा पत्नी बालकिशन व कीर्ति पत्नी परसुराम घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें