कबरई (महोबा)। चोरी व लूट के मामलाें में फरार चल रहे इनामी अपराधी को कबरई पुलिस ने महाराष्ट्र प्रांत स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी ने साथियों साथ वर्ष 2014 में कानपुर के थाना सचेंडी स्थित बैंक से लाखों की चोरी की थी।
थाना कबरई क्षेत्र में 16 जून 2016 को लूट की घटना हुई थी। जिसमें आजिंक्य पांडुरंग सकपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी समय से अपराधी फरार चल रहा था। इस मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट व धारा 82 की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस अधीक्षक एन कोलांची के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कबरई बलजीत सिंह द्वारा उपनिरीक्षक सतीश चंद्र मिश्रा व कांस्टेबिल ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
टीम ने महाराष्ट्र प्रांत के जनपद ठाणे के नवधर रोड स्थि आवास बी/309 ने आरोपी आजिंक्य पांडुरंग सकपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अपराधी को रिमांड पर महोबा ले आई है। अपराधी पर पांच हजार का इनाम था।
पुलिस की पूछताछ में आजिंक्य पांडुरंग सकपाल ने बताया कि वर्ष 2014 में उसने अपने साथियों के साथ थाना सचेंडी जनपद कानपुर स्थित एक बैंक से लाखों रुपये की चोरी की थी। इसके अलावा जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र में भी अपने साथियों समेत वर्ष 2014 में लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया था।