फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों में सवारी बनकर लूटने वाले पकड़े

Wed, 16 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
लूटकांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रकों में यात्री बनकर लूट करने वाले दो लुटेरे बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। यह  ट्रक के चालक को तमंचा लगाकर लूट करते थे।
विज्ञापन


 पत्थर मंडी कबरई से आए दिन भारी संख्या में ट्रक गिट्टी लेकर महानगरों को आते जाते हैं। खन्ना गांव निवासी नीरज पुत्र राम विशाल प्रजापति व सर्वेश पुत्र इंदल प्रजापति बरबई और खन्ना के पास यात्री बनकर ट्रकों को रुकवा लेते थे।

ट्रक में सवार होने के बाद यह सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद ट्रक चालक को तमंचा लगाकर लूट लेते थेे। लगातार कई वारदातों के बाद ट्रक चालकों ने यात्रियों को बैठाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


ट्रकों में लूट की वारदातों से पुलिस खासी परेशान थी। मंगलवार की रात थानाध्यक्ष कबरई सुरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम सुरहा के पास ग्योड़ी ग्राम में मुखबिर की सूचना पर नीरज प्रजापति और सर्वेश प्रजापति को दबिश देकर दबोच लिया।

यह दोनों लूट की वारदात के लिए किसी ट्रके के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इनके पास से एक तमंचा,12 बोर के चार कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें