फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाई 50 हजार की संपत्ति

Sun, 31 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
थाना खरेला के ग्राम परथनिया में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और घर में रखे 10 हजार रुपये नकद व सोने चांदी के जेवरात सहित करीब 50 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर  रफूचकर हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना खेरला में दे दी है। ग्राम परथनिया निवासी रूपकुमार पुत्र झल्लू कुशवाहा रोजना की तरह खाना खाकर परिवार के साथ घर पर
विज्ञापन


सो गया। तभी चारों ने घर के मुख्य द्वार की कुंडी काटकर मकान के अंदर प्रवेश किया और फिर कमरे के अंदर जाकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद और सोने चांदी के आभूषण सहित करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। सुबह जब परिजन जागे तो कुंडी टूटी व सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना खरेला में देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें