कनकुआ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय में बम्हौरी मोड़ पर नर्सरी के पास एक अज्ञात वाहन और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। दोनों मृतक आपस में साडू है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
कोतवाली महोबा के ग्राम रैपुरा निवासी राकेश (35) पुत्र केतन खंगार कोतवाली चरखारी के ग्राम छानीखुर्द निवासी अपने साडू प्रकाश खंगार (50) पुत्र मूलचंद्र खंगार के साथ नाती अंशुल के कुआं पूजन के कार्ड बांटकर शनिवार की रात को बाइक से लौट आ रहा था। तभी बम्हौरी मोड़ नर्सरी के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे रैपुरा निवासी बाइक सवार राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साडू प्रकाश खंगार गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची महोबकंठ पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रकाश खंगार को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लाई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की अस्पताल में भारी-भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
-दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक हुआ फरार