फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली गोली , दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में गोली चली, दो की जान गई
विज्ञापन

आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाल। कस्बा भदौड में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। थाना भदौड़ पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गोरववंश ने बताया कि बहादुर सिंह निवासी भदौड़ व जगदीप सिंह निवासी भदौड़ के बीच पिछले तीन वर्ष के एक एकड़ जमीन का झगड़ा चल रहा था। इस जमीन पक धान बीजा गया था। रविवार को देर शाम जगदीप सिंह व उसके साथी हैपी सिंह जमीन में दाखिल होकर धान काटना शुरू कर दिया। इसकी पता बहादुर सिंग गुट को लग गया। बहादुर सिंह भी अपने साथी लेकर मौका पर खेत में पहुंच गया। दोनों गुटों में तकरार होने लगी। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच बहादुर सिंह ने जगदीप सिंह के गुट पर फायरिंग कर दी। गोली जगदीप सिंह व उसके साथी हैपी सिंह को लगी। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां जगदीप सिंह व हैपी सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी गोरववंश ने बताया कि बहादुर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें