महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मुढ़ारी में घर में घुसकर नाबालिग बालिका के साथ दबंगों ने तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। तहरीर देने के तीन दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को थाने से टरका रही है। बुुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पीड़िता ने न्याय की फरियाद लगाई है।
कुलपहाड़ कोतवाली के गांव मुढारी में 17 जून को शाम सात बजे पड़ोस के दबंगों ने नाबालिग बालिका को घर में अकेला पाकर तमंचा अड़ा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों दबंगों ने दुष्कर्म किया। इसी बीच परिवार के लोग आ जाने से वह जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराकर भाग निकले। पीड़िता बालिका को लेकर कुलपहाड़ कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस को व्यथा सुनाई। पुलिस ने तहरीर तक मामला समेटकर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं की। बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर एसपी एन कोलांची को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दबंगों ने घर में घुसकर की वारदात के मामले पर पुलिस कार्रवाई करने के बजाय तीन दिन से टरका रही है। एसपी ने पीड़िता के परिजनों को मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
इंसेट
किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामा के यहां आई किशोरी को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के परिजनों ने शहर कोतवाली में बांदा निवासी पंकज पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
.................
शादी रचाने गए दूल्हे राजा पहुंचे थाने
श्रीनगर महोबा। वेवा महिला से कोर्ट मैरिज करने के बाद दूसरी शादी रचाने गए दूल्हे राजा थाने पहुंच गए। थाना श्रीनगर के सेलामाफ निवासी कालीचरन अहिरवार के पुत्र हरगोविंद की शादी बांदा जिला के महुटा चौकी में तय हुई थी। हरगोविंद दिल्ली में मजदूरी करता है। वही उसने ममता नाम की महिला से कोर्ट मैरिज कर लिया था। घर आने पर पिता ने युवक की शादी महुटा चौकी तय कर दी थी।19 जून को हरगोविंद की धूमधाम से महुटा चौकी बारात गई। लेकिन शादी की सूचना ममता को लग जाने से ममता अतर्रा थाने पहुंच गई। पुलिस ने हरगोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। बारात लौटने की चर्चा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ब्यूरो
तमंचे के बल पर नाबालिग से सामूहिक बलात्कार
-पीड़िता के परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार