कुलपहाड़ (महोबा)। मुख्य बस्ती में सड़क किनारे खड़े ट्रक से चोर दो टायर खोल कर ले गए। कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
कस्बा कुलपहाड़ में सहकारी समिति के समीप रहने वाले जगदीश पस्तोर का ट्रांसपोर्ट का धंधा है। दीपावली पर्व के चलते चालक ट्रक को सुरेश के मकान के समीप सड़क किनारे खड़ा कर गया था। रात के समय चोरों ने जैक लगाकर दो टायर रिम सहित खोल कर चोरी कर लिए। सुबह जब ट्रक मालिक ने टायर गायब देखे तो उसके होश उड़ गए।
पीड़ित ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करके पीड़ित को टहला दिया। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। ब्यूरो