फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर से डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा/भरवारा। थाना पनवाड़ी के ग्राम रिछा में रविवार की रात चोरों ने प्राचीन देवी मंदिर से डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे भक्तों ने जब घंटे गायब देखे तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। दो वर्ष के अंदर मंदिर में तीसरी बार चोरी की घटना होने से लोगों में आक्रोश है।
ग्राम रिछा में अर्द्धकुमारी माता का प्राचीन मंदिर है। जहां सुबह शाम पूजा अर्चना के लिए ग्रामीण पहुंचते है। लोगों की आस्था है कि मां के दरबार में हर मुराद पूरी होती है। यही वजह है कि भक्त मनोकामनाएं पूरी होने पर मंदिर में पीतल का घंटा चढ़ाते है। रविवार की रात चोरों ने देवी मंदिर के बाहर लगे करीब डेढ़ क्विंटल वजन के 30 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह मंदिर पहुंचे भक्तों ने घंटे गायब देखे। जिसकी सूचना अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पनवाड़ी थाना पुलिस ने मंदिर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार, वीरसिंह, पवन कुमार, रामशरण आदि ने बताया कि दो वर्ष के अंदर यह मंदिर से चोरी की तीसरी घटना है। दो बार पहले भी चोर मंदिर से घंटे चोरी कर चुके है लेकिन पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी। जगह जगह जुएं के फड़ संचालित होने के चलते चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली से रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में कोई स्थाई पुजारी नही है। भक्त स्वयं सुबह शाम जाकर पूजा अर्चना करते है। उधर थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
प्राचीन देवी मंदिर से डेढ़ क्विंटल के पीतल के घंटे चोरी
- दो वर्ष के अंदर मंदिर में चोरी की तीसरी घटना, ग्रामीणों में आक्रोश
- मनोकामना पूरी होने पर लोग मंदिर में चढ़ाते है घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें