फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराली में कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन खाई में लुढ़का; 5 घायल, एक गंभीर
विज्ञापन

डंसा पंचायत के कराली गांव में रविवार शाम हुई दुर्घटना
एक गंभीर आईजीएमसी रेफर, चार खनेरी में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के कराली गांव के समीप रविवार देर शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सड़क से 150 मीटर नीचे जा लुढ़की। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। इसमें से एक को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, वहीं अन्य चार घायलों का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम पांच लोग कार संख्या एचपी-06ए 9774 में सवार होकर कराली से जगूणी की ओर जा रहे थे। कराली के पास ही चालक कार से निमंत्रण खो बैठा और कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक खुशाल नेगी, बहादुर सिंह कायथ निवासी जगूणी, साधु राम निवासी कराली, धर्मपाल निवासी सनेई और एक नेपाली मूल का व्यक्ति घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायलों को घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया गया और उन्हें रात को खनेरी अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल बहादुर सिंह कायथ आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें