फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की मौत के बाद तीसरी महिला भी चल बसी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चार दिन पहले खेत में बकरियां चरा रही मां-बेटी पर एक ग्रामीण ने हमला कर दिया था। बीचबचाव करने आई एक अन्य महिला को भी हमलावर ग्रामीण ने घायल कर दिया था। हमले में बेटी की उसी दिन मौत हो गई थी। एक दिन बाद उसकी मां ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था और अब तीसरी महिला ने भी मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में दम तोड़ दिया। बुधवार को महिला का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक 19 मई को अनुसुइया पत्नी रतिराम अपनी बेटी नेहा (05) के साथ खेत में बकरियां चराने गई थी। तभी गांव निवासी ओमप्रकाश डंडा लेकर पहुंच गया और नेहा पर हमला कर दिया। बच्ची को बचाने पहुंची मां अनुसुइया पर भी डंडे बरसाए। खेत में काम कर रही महिला पतियां अहिरवार (52) पत्नी बाबूलाल अहिरवार बीच-बचाव करने पहुंच गई। तभी ग्रामीण ने उस पर भी डंडे से हमला कर दिया, जिससे बच्ची समेत तीनों लहुलूहान हो गईं। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज ग्वालियर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। अगले दिन उसकी मां अनुसुइया की भी मौत हो गई। बुधवार को तड़के सुबह पतियां ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का शव गांव में आते ही माहौल गमगीन हो गया। गांव में हमलावर ग्रामीण के प्रति लोग आक्रोशित हैं। बच्ची समेत दो महिलाओं की मौत के बाद जेल में बंद हमलावर ओमप्रकाश को उसके परिजन मानसिक रोगी बता रहे हैं और वे पुलिस को इलाज के कागजात भी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें