फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बस चालक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में रायल पैलेस के समीप मंगलवार की सुबह आटो की टक्कर से घायल हुए रोडवेज के संविदा चालक की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन परिजन आटो चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। दो घंटे बाद रोडवेज के एआरएम व कोतवाली पुलिस के आश्वासन पर जाम खुल सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरातपहाड़ी निवासी तुलाराम वर्मा (32) पुत्र घनश्याम रोडवेज में संविदा चालक है। मंगलवार की सुबह वह रोड डिपो की बस लेकर रोडवेज आया और बस खड़ी करने के बाद पैदल घर जाने लगा। तभी हाईवे में रायल पैलेस के समीप आटो ने टक्कर मार दी। तुलाराम घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के पिता घनश्याम का कहना था कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले आटो चालक पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाया जाए।
शाम चार बजे से छह बजे तक जाम लगा रहा। जिससे तमाम वाहन जाम में फंस गए। कुछ वाहन दूसरों रास्तों से निकले। सूचना पर रोडवेज के एआरएम आरएस चौधरी व कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई व नियमानुसार मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। मृतक के दो पुत्र अरूण (4) व बंटा (2) है। परिवरिश का जिम्मा पत्नी रजनी पर आ गया है। पुलिस आटो चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा बस चालक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
- आटो की टक्कर से घायल हुए चालक की अस्पताल में हुई मौत
- अफसरों ने आटो चालक पर कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें