कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा युवक पर फायर झोके जाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला टोरियापुरा निवासी दीपू यादव पुत्र राम सजीवन ने कुलपहाड़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को बागौल तिराहे पर ढाबा के नजदीक खड़ा था। तभी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने उसके ऊपर अवैध तमंचे फायर किया। फायर मिस होने पर उसने भागकर किसी तरह जान बचाई। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि दीपू यादव की तहरीर पर विपिन सोनी, अखिलेश सैनी व मोहित सैनी निवासी कुलपहाड़ के खिलाफ जानलेवा हमला व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
तीन लोगों पर जानलेवा हमले का रिपोर्ट