महोबा। विद्युत बोर्ड से प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर एक किशोरी बुरी तरह झुलस गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां निवासी पूजा (15) पुत्री छोटेलाल शनिवार को घर पर थी। तभी विद्युत बोर्ड से पंखे का प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई और अचेत होकर जमीन पर गिर गई। चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े। आनन फानन में किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
बिजली करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी