फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घनाओं में पिता-पुत्रों समेत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्रों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद हमीरपुर के ग्राम बरुआ निवासी कालका प्रसाद (40) पुत्र शिवसहाय मंगलवार की रात बाइक से अपनी पत्नी अनुसुइया (35), पुत्र शिवम
(7) व निर्भय (4) के साथ बाइक से अपनी बहिन की ससुराल ग्राम पठा रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कुलपहाड़ और सुंगिरा के बीच बालू भरकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया। पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम कमालपुरा निवासी मनोज मिश्रा बाइक से महोबा आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। इसी तरह मलकपुरा निवासी उमाशंकर (54), इमिलियाडांग निवासी अशोक (18) और अतरारमाफ निवासी विनोद अलग अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
हादसे में पिता-पुत्रों समेत आठ लोग घायल
- सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें