फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

विज्ञापन
Road ACCIDENT
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। निकटवर्ती डूहकी गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे राहगीर की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान प्रकाश चंद (60) पुत्र थेबो राम निवासी गांव डूहकी तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात प्रकाश चंद दिहाड़ी लगाकर काम से घर वापस लौट रहा था।

इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन अंब-ऊना मार्ग पर डूहकी गांव में किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। वाहन की टक्कर से प्रकाश चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल हुए प्रकाश चंद को लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना के लिए रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय घायल प्रकाश चंद ने जख्मों का ताव न सहते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें