फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े सेल्स मैन से 1.78 लाख की लूट

Sat, 03 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
लूटपाट के बाद लगी भीड़ व पीड़ित से जानकारी लेते अपर एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के अति व्यस्त परमानंद चौराहे में दिन दहाड़े पल्सर सवार बदमाशों ने शराब के सेल्समैन को लूट लिया और 1.78 लाख की नगदी से भरे बैग को लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना से चौराहे में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर अपर एसपी व सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



बांदा जिले के ग्राम मटौंध निवासी प्रवेंद्र सिंह महोबा जिले के कस्बा चरखारी के देशी ठेका शराब की दुकान में सेल्समैन है। शनिवार की दोपहर वह आटो में सवार होकर माल लेने के लिए आबकारी गोदाम आ रहा था। शहर के परमानंद चौराहे में आटो से उतरने के बाद वह नगर पालिका के समीप स्थित आबकारी विभाग के गोदाम जाने लगा। तभी पीछे से आए काली पल्सर

बाइक में सवार दो बदमाशों ने प्रवेंद्र के हाथ से 1.78 लाख की नगदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर राहगीरों व आसपास के दुकानदारों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ सदर धनंजय कुशवाहा, एसएसआई केपी सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से जानकारी लेते हुए आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को फटकारा
परमानंद चौराहे में 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी कितने सतर्क रहते हैं इसकी पोल शनिवार को हुई लूट ने खोल दी है। ड्यूटी के स्थान से दस कदम की दूरी पर सेल्समैन को लूट लिया गया। घटना के बाद पहुंचे सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व होमगार्डों को जमकर लताड़ लगाई और काम में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें