फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े का ताला तोड़कर 50 बकरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सोमवार की रात चोरों ने एक पशुबाड़े का ताला तोड़कर चार लाख रुपये कीमत की 50 बकरियां चोरी कर लीं। एक बकरी के मिमियाने पर उसका गला घोंटकर चोर पशुबाड़े के बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के बेलाताल मार्ग निवासी महाराज सिंह यादव बकरी पालन करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मकान के आधे हिस्से में वह पशुबाड़ा हैं। रात को पशुबाड़े में 50 बकरियां बंधी थी। देर रात चोर पशुबाड़े का ताला तोड़कर बकरियां चोरी कर ले गए। मंगलवार को चोरी की जानकारी हुई। पशुबाड़े से कुछ दूरी पर एक बकरी मरी मिली है।
पशुपालक ने आशंका जताई कि बकरी के मिमियाने पर चोरों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पीड़ित ने कोतवाली कुलपहाड़ में घटना की तहरीर दी है। चोर करीब चार लाख रुपये कीमत की बकरियां चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शीघ्र ही बकरी चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें