फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म हाउस से 24 बकरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के कोहनिया गांव में चोरों ने फॉर्म हाउस का ताला तोड़कर 24 बकरियां चोरी कर लीं। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोहनिया गांव निवासी देवकरन राजपूत पशुपालन करता है। गांव में सड़क किनारे उसका फॉर्म हाउस हैं। जहां बकरियों को रखता है। शनिवार की रात 50 से अधिक बकरियां फॉर्म हाउस में बंधी थी जबकि पशुपालक बगल में बने कमरे में लेटा था। रात के समय चोर फॉर्म हाउस से 24 बकरियां ले गए। रविवार की सुबह जब पीड़ित जागा तो बकरियां गायब देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोरी गई बकारियों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। चार पहिया वाहन के भी निशान मिले हैं। आशंका है कि चोरों ने पहले बकरियों को कोई नशीला पदार्थ सुंघाया और बेहोशी की हालत में उन्हें ले गए, क्योंकि घटना के दौरान किसी प्रकार का कोई आहट नहीं मिली। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें