कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी रामभरोसे श्रीवास (70) का सोमवार की शाम किसी बात को लेकर पुत्रों से विवाद हो गया। नाराज होकर वह घर से बाहर निकला। रात करीब नौ बजे परिजनों को सूचना मिली कि रामभरोसे का शव रेलवे ट्रैक पर अलीपुरा फाटक के समीप पड़ा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के तीन पुत्र हैं। जिनकी शादी हो चुकी हैं। 15 बीघा भूमि में वह खेती किसानी का काम करता था। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक ने बेटों से विवाद के चलते ट्रेन से कटकर जान दे दी है। घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)