फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक समेत दो ने खाया जहर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर युवक समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

थाना कबरई के जवाहरनगर निवासी अक्षयलाल के पुत्र अशोक (19) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई।
आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। हालत नाजुक बनी हुई है। इसी तरह शहर के गांधीनगर निवासी अशोक महाराज (52) ने घर पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें