फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के शिकार युवकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 44 युवाओं से एक-एक लाख रुपये की ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज पीड़ितों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंच डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें जांच कराकर दोषियों को जेल भेजने और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की। साथ ही ऐलान किया है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में वॉर्ड ब्वाय समेत विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से एक-एक लाख रुपये ऐंठे गए थे। नौकरी न मिलने पर दो माह पहले पीड़ितों ने डीएम से शिकायत की थी। साथ ही ठगी करने वालों से बातचीत के ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। इसके बाद शहर कोतवाली में पीड़ितों की तहरीर पर सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी विष्णु प्रजापति और दिवाकर दत्त त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विष्णु प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
नौकरी न मिलने और पैसे वापस न मिलने से परेशान प्रेमनारायण, कपिल सेन, राजेश, ललित शर्मा, सतीश, आशीष, शैलेंद्र वर्मा आदि ने डीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से उनके साथ ठगी की गई। आज तक मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। फोन से बात करने पर आरोपी धमका रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं होती तो धरना प्रदर्शन कर आंदोलन को मजबूर होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें