महोबा। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों के हेलमेट न लगा होने से सिर पर आई चोटों से गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई।
चरखारी बाईपास मार्ग निवासी प्रमोद चंसौरिया (40) अपने साथी ज्ञानी यादव (45) के साथ शनिवार की शाम बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी झलकारी बाई तिराहे के समीप निजी बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। ज्ञानी का इलाज चल रहा है।
दूसरी घटना महोबा-खजुराहो मार्ग पर घटी। कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी हरगोविंद (35) बाइक से किसी काम से लवकुश नगर जा रहा था। तभी शाहपहाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। सड़क पर खून से लथपथ पड़े घायल को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।